कभी एक कमरे के घर में करते थे गुजर-बसर, आज सूरत के सबसे अमीर आदमी, क्‍या है कारोबार?

नई दिल्‍ली: सूरत के सबसे अमीर व्‍यक्ति अश्विन देसाई की कहानी प्रेरणा से भरपूर है। एक समय था जब वह एक कमरे के अपार्टमेंट में रहा करते थे। आज उनकी कुल संपत्ति 10046 करोड़ रुपये है। वह एथर इंडस्‍ट्रीज के संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने 2013 में इस कंपनी क

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्‍ली: सूरत के सबसे अमीर व्‍यक्ति अश्विन देसाई की कहानी प्रेरणा से भरपूर है। एक समय था जब वह एक कमरे के अपार्टमेंट में रहा करते थे। आज उनकी कुल संपत्ति 10046 करोड़ रुपये है। वह एथर इंडस्‍ट्रीज के संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने 2013 में इस कंपनी की नींव रखी थी। कंपनी की लिस्टिंग ने अश्विन देसाई को अरबपति बना दिया। आइए, यहां उनकी सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

2013 में शुरू की थी कंपनी

2013 में शुरू की थी कंपनी

अश्विन देसाई ने 2013 में एथर इंडस्‍ट्रीज (Aether Industries) की स्थापना की थी। यह कंपनी आज एग्रोकेमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स के साथ तेल और गैस जैसे उद्योगों को विशेष रसायनों की सप्‍लाई करने वाली प्रमुख कंपनी बन गई है। एथर के गुजरात में दो कारखाने हैं। देसाई के बेटे रोहन और अमन व्यापार संचालन और तकनीकी पहलुओं को संभालते हैं। वहीं, अश्विन देसाई की पत्नी पूर्णिमा बोर्ड में मेंबर हैं। जून 2022 में देसाई ने अपनी कंपनी को पब्लिक किया और 10.3 करोड़ डॉलर जुटाए। शेयर बाजार में कंपनी के स्‍टॉक 10% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसने देसाई को अरबपति बना दिया।

1976 में शुरू हुआ था सफर

1976 में शुरू हुआ था सफर

अश्विन देसाई का उद्यमिता का सफर 1976 में शुरू हुआ। तब उन्होंने अपने बहनोई के साथ मिलकर एक विशेष रसायन व्यवसाय शुरू किया। फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, देसाई अपनी मां के साथ सूरत गए थे, जहां उनके बहनोई रहते थे। उनके भीतर कुछ अपना करने का दृढ़ संकल्प था। देसाई ने अपने कारोबार की शून्य से शुरुआत की थी। उनके बहनोई को भी रासायनिक उद्योग का कोई ज्ञान नहीं था।

एक कमरे के अपार्टमेंट में रहते थे

एक कमरे के अपार्टमेंट में रहते थे

सूरत में एक कमरे के अपार्टमेंट में रहते हुए देसाई ने शहर के बाहरी इलाके में कुएं के साथ एक छोटा सा खेत किराए पर लिया। यहां उन्होंने सल्फ्यूरिल क्लोराइड का उत्पादन शुरू किया। यह बहुत खतरनाक अकार्बनिक कम्‍पाउंड है। इसे उस समय भारत में आयात किया जा रहा था। यह केमिकल डाई और फार्मास्‍यूटिकल्‍स इंडस्‍ट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कारोबार का हो रहा विस्‍तार

कारोबार का हो रहा विस्‍तार

अपनी व्यावसायिक सफलता के अलावा अश्विन देसाई को तैराकी और कविता का शौक है। एथर इंडस्‍ट्रीज का अभी भी विस्तार हो रहा है। कंपनी ने एक और फैक्ट्री के लिए सूरत में नई साइट का अधिग्रहण किया है। सूरत के दूसरे सबसे अमीर आदमी फारूक जी पटेल हैं। उनकी कुल संपत्ति 9,700 करोड़ रुपये है। पटेल KP ग्रुप के मालिक हैं। यह ग्रुप ग्रीन एनर्जी सेक्‍टर में काम करता है। सूरत के अरबपतियों में तीसरे स्थान पर एनजे इंडिया इन्‍वेस्‍टमेंट के नीरज चोक्सी हैं। वह 9,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, किरण जेम्स के बाबूभाई लखानी 7,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

अंधेरगर्दी: न NEET, न ही MBBS...राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने 10वीं-12वीं पास बना दिए गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन?

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now